हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा

Spread the love

पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव 2022 में पिथौरागढ़ सीट हारने का ठीकरा भाजपा ने कांग्रेस पर फोड़ा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस ने चुनाव के दौरान दुष्प्रचार कर भाजपा के विकास कार्यों को अपना बताया और जनता को भ्रमित कर चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस से जनता से किए वायदों को पूरा करने को कहा है।
रविवार को खड़कोट स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष बीरेंद्र वल्दिया ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा चार विधानसभा सीट के सापेक्ष डीडीहाट और गंगोलीहाट में पार्टी प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि पिथौरागढ़ और धारचूला में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। जनता के जनादेश का पार्टी सम्मान करती है। सीमांत के विकास के लिए भाजपा सरकार हमेशा अग्रसर रही है। भविष्य में भी विकास के लिए रखी नींव को सरकार आगे बढ़ाने का काम करेगी। कहा बेस अस्पताल, हवाई पट्टी, आंवलाघाट पेयजल योजना, इंजीनियरिंग कलेज को सुचारू करने का कार्य इसी वर्ष किया जाएगा।
सेवा सप्ताह के तौर पर मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती
पिथौरागढ़। जनपद में भारतीय जनता पार्टी आंबेडकर जंयती को सेवा सप्ताह के तौर पर मनाएगी। रविवार को पार्टी कार्यालय में हुए बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की। जिलाध्यक्ष वल्दिया ने कहा आगामी 7 से 14 अप्रैल तक पार्टी प्रत्येक बूथ में सेवा सप्ताह मनाएगी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला महामंत्री बसंती जोशी को जिला संयोजक, दीपक कार्की को जिला उपाध्यक्ष व जिला मंत्री हरीश धामी को सहसंयोजक बनाया गया है। इसके अलावा17 मंडलों के मंडल अध्यक्षों को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *