प्रदेश को समृद्घ बनाने के लिये चाहिए आशीर्वाद : कौशिक

Spread the love

काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, लेकिन हमने इसके लिए मेहनत की है। हमारे लाखों कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सुख-दुख में खड़े हुए हैं। हमने राजनीतिक समझौते नहीं किए और स्पष्टता रखी। इसी को लेकर वह 2022 के चुनाव में आए हैं। हमें प्रदेश को समृद्घ राज्य बनाना है। इसके लिए सभी प्रबुद्घजनों के आशीर्वाद की आवश्यकता है और इसके हम हकदार भी हैं। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक मंगलवार को बाजपुर रोड स्थित एक होटल में काशीपुर, रामनगर, बाजपुर, जसपुर के संयुक्त प्रबुद्घ नागरिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा अन्य राजनीतिक दलों का कोई विकास का एजेंडा नहीं है उनका एजेंडा राजनीतिक है। जो विकास के एजेंडे पर काम नहीं कर रहे हैं। जबकि भाजपा विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। चार धाम की सड़के शानदार हो गई।ाषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। जो वर्ष 2024 से चालू हो जाएगी। प्रदेश मे एक लाख करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। किसान सम्मान निधि लगातार उनके खाते में पहुंच रही है। अगर दो एम्स प्रदेश को मिले हैं तो वह डबल इंजन की सरकार की वजह से बने हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर प्रसाद का वितरण कर महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया। अध्यक्षता रिटायर्ड जज पीके अग्रवाल ने की। इससे पहले दीप प्रज्जवलित कर वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संचालन विवेक सक्सेना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *