मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे मिला महिला का जला शव

Spread the love

देहरादून। रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे पुलिस ने एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया। महिला को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। पुलिस के मुताबिक सम्भवत: महिला की पहचान मिटाने के लिए ऐसा किया गया। फील्ड यूनिट व डॉग स्कवाड ने घटनास्थल व शव के आस-पास से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। गुरुवार सुबह वन विभाग के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी धौंडिय़ाल ने घटना स्थल का मुआयना किया। रायवाला के थानाध्यक्ष अमरजीत संिह रावत ने बताया की महिला की उम्र लगभग 21 वर्ष है। उसे कहीं बाहर से लाकर यहां जलाया गया है। आसपास या मौके पर महिला के पहचान सम्बन्धी कोई सबूत नहीं मिले हैं। शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया, जहां पर शव को 72 घंटे तक निगरानी में रखकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के जनपदों एवं अन्य राज्यों को मृतका के शव संबंधी सूचना दी गयी है। जिले के सभी थानों से पिछले दिनों में गुमशुदा हुई महिलाओं व लड़कियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
जिस जगह घटना हुई वह राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत हरिपुरकलां गांव को जाने वाला मार्ग है। जंगली जानवरों के खतरे की वजह से आमतौर पर इस मार्ग पर रात को आवाजाही नहीं होती है। इसी बात का फायदा उठाकर महिला को यहां पर जलाया गया होगा। महिला के पैरों में चप्पल भी नहीं है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे जलाने वाले काफी शातिर हैं। जिससे मौके पर पुलिस को कोई सबूत हाथ नहीं लगे।
फ्लाईओवर के नीचे लगेंगे सीसीटीवी: जंगल से होकर जाने वाले इस मार्ग पर आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। 17 अप्रैल को कुंभ ड्यूटी पर आए एक पुलिस कर्मी की यहां मृत मिला था। बीते 22 जुलाई को इस फ्लाईओवर की रेलंिग चोरी हो गयी थी। मोतीचूर के रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि ने बताया कि यह क्षेत्र वन्य जीव गलियारा व बेहद संवेदनशील है। लिहाजा गांव को जाने वाले रास्ते व फ्लाईओवर के नीचे जल्द ही सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *