श्रीनगर परियोजना झील में मिला अज्ञात पुरुष का शव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
शनिवार को श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील (अलकनंदा नदी) से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। चौकी प्रभारी चौरास टीकम सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को झील में एक शव तैराते मिलने की सूचना मिली। एसडीआरएफ की मदद से शव को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि शव 15 से 20 दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *