गांव की पुस्तैनी जमीन बाहर के लोगों को ना बेचे

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। कलियासौड़ के धारी गांव में ग्रामीणों की बैठक की। इसमें भू-कानून को लेकर ग्रामीणों ने निर्णय लिया गया कि गांव की पुस्तैनी जमीन किसी भी कीमत पर बाहर के व्यक्ति को नहीं बेची जाएगी। बैठक में प्रधान सोहन प्रसाद पांडेय एवं गढ़ कुमाऊं संगठन के अध्यक्ष डॉ. नवीन पांडेय ने कहा कि आज गांव-गांव की जमीनों पर बाहरी व्यक्तियों एवं उद्योगपतियों की नजर है। जिसे ग्रामीण औने-पौने दाम पर जमीन बेच चुके है, किंतु बाहरी व्यक्तियों को अपनी जमीनें ना बेची जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति की नजर यहां की कृषि योग्य भूमि पर ना पड़े इसके लिए ग्रामीणों को संकल्प लेना चाहिए। कहा कि हम अपनी कृषि योग्य भूमि किसी को भी नहीं बेचेंगे तो यह अपने आप ही भू-कानून को बढ़ावा देने जैसा कदम है। फिर हमें किसी भी राजनीतिक पार्टियों के समक्ष हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि यदि सभी गांव के लोग आगे आकर इस तरह से संकल्प ले तो गांव की कृषि भूमि की जमीन नहीं बिकेगी और भावी पीढ़ी को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *