टैक्सी पर गिरा बोल्डर, बड़ा हादसा टला

Spread the love

———————————–16
विकासनगर। त्यूणी टैक्सी स्टैंड पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह करीब नौ बजे विभिन्न ग्रामीण इलाकों से टैक्सी और लोडर चालक सवारियों को लेकर पहुंचे। वाहन चालक अपने वाहनों को टैक्सी स्टैंड पर पार्क कर इधर-उधर निकल गए। तभी अचानक रायगी खड्ढ के पास से एकाएक चार-पांच बड़े-बड़े बोल्डर टैक्सियों के ऊपर आ गिरे। जिसमें एक टैक्सी की बीच छत पर एक बड़ा बोल्डर गिरने से टैक्सी के दो हिस्से हो गये। शुक्र रहा कोई टैक्सी में सवार नहीं था नहीं तो बडा हादसा हो सकता था। सुबह नौ बजे तक त्यूणी तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से वाहन चालक अपने-अपने वाहनों में सवारियों को लेकर त्यूणी पहुंचे। सवारियों को उतारने के बाद वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहन टैक्सी स्टैंड पर पार्क कर दिए और इधर-उधर निकल गये। इसी दौरान रायगी खड्ढ की पहाड़ी से एकाएक भारी बोल्डर टैक्सी स्टैंड के ऊपर गिरे। जिनकी चपेट में त्यूणी निवासी हीरा थापा की टैक्सी आ गयी। टैक्सी की छत पर बड़ा बोल्डर गिरा। जिससे टैक्सी के दो हिस्से हो गये। इस दौरान टैक्सी चालक सहित टैक्सी में कोई भी सवारी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टैक्सी चालक हीरा थापा व टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनीष चौहान ने तहसील प्रशासन से टैक्सी चालक विक्रम थापा को मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *