वर-वधू ने रोपा समलौंण पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड थलीसैंण के पट्टी कंडारस्यूं के ग्राम धौलाण में विक्रम सिंह कंडवाल की पुत्री की शादी के उपलक्ष में घर के आंगन में वर-वधू अजय एवं सोनम ने संतरे का पौधा समलौंण के रूप में रोपकर शादी को यादगार बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सवंद्र्धन का संदेश दिया। दुल्हे ने समलौण सेना को पर्यावरण जैसे कार्य करने पर 500 की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट किए।
पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी दुल्हन की माँ श्रीमती समला देवी ने ली। कार्यक्रम का संचालन समलौण संस्था के सचिव नरेंद्र सिंह नेगी ने किया। कहा यह पौधा माँ द्वारा पल्लवित पोषित होकर भविष्य में एक वृक्ष बनेगा और फल, छाया सुन्दर वातावरण, पानी के साथ आक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ अनेक जीवों का सहारा बनेगा। इसके साथ-साथ शादी की याद दिलाएगा, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से हर संस्कारों के उपलक्ष में समलौण पौधा रोपण की अपील की। इस मौके पर गांव की समलौण सेना नायिका श्रीमती गुड्डी देवी, मगन सिंह, आनन्द सिंह, भरत सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *