शारदा घाट के निर्माण को साढ़े तीन करोड़ का बजट स्वीकृत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में शारदानाथ घाट के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख 45 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि श्रीनगर के लोगों की लंबे समय से यह मांग थी। कहा शारदानाथ घाट एक ऐसा घाट होगा जो पर्यटन और धार्मिक महत्व होगा। साथ ही यहां पर वर्षों से हो रही गंगा आरती को भी भव्यता प्रदान होगी। जिससे श्रीनगर की खूबसूरती में भी बढोत्तरी होगी। कहा जल्द ही इसका शिलान्यास कर दिया जाएगा।
शारदानाथ घाट हेतु कैबिनेट मंत्री डा.रावत द्वारा धनराशि स्वीकृत कराने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संपत रावत, पूर्व दायित्व धारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, जिला मंत्री जितेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, शशि जुयाल, अनीता बुडाकोटी, अंजना डोभाल, विनय घिल्डियाल, मानव सिंह बिष्ट, हरी सिंह बिष्ट,अनुग्रह मिश्रा, जगमोहन नेगी, अनूप बहुगुणा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *