9.99 करोड़ की लागत से होगा बस अड्डे का पुनरोद्धार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंण्डूडी भूषण ने रविवार को राजकीय परिवहन निगम कोटद्वार के बस अड्डे के पुनरोद्धार कार्यक्रम का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।
कहा कि 9.99 करोड़ की मदद से कोटद्वार के राजकीय परिवहन निगम के बस अड्डे का पुनरोद्धार किया जाएगा। इस अवसर पर एआरएम राकेश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, मीनाक्षी चौधरी, नीना बैंजवाल और सुनील गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *