व्यापारी ने तीन लोगों पर मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

Spread the love

चम्पावत। एक व्यापारी ने तीन लोगों पर मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बिस्ज्यूला क्षेत्र के बिलौटासौन निवासी व्यापारी मनोज सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने व दुकान में तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि बीते चार जून को वह धामीसौन गया था। इस दौरान नरियालगांव स्थित दुकान में उसका भाई श्याम सिंह और राकेश सिंह तथा भांजा दीवान सिंह बैठे थे। मनोज सिंह का आरोप है कि इसी दौरान रात लगभग साढ़े आठ बजे संजय सिंह व मनोज बोहरा निवासी हरोड़ी और पंकज जोशी निवासी सेला डाबरी शराब के नशे में धुत होकर उसकी दुकान में पहुंचे। जहां तीनों लोगों ने उसके भाईयों व भांजे के साथ मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित व्यापारी ने तीनों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *