व्यापारी बोले-पड टैक्सी रूट से शहर की पौराणिकता होगी समाप्त-

Spread the love

 

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पड टैक्सी का रूट बदलने की मांग की है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के अनुसार, पड टैक्सी के रूट से शहर की पौराणिकता समाप्त हो जाएगी। इसलिए पड टैक्सी का रूट शहर के बाहरी क्षेत्र में बनाया जाए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हरिद्वार के जनप्रतिनिधियों से भी जनहित में पड टैक्सी के रूट को बदलने का मुद्दा उठाने की मांग की है।
बुधवार को महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि वर्तमान रूट पर बनी डीपीआर पर पड कार चलाना किसी भी रूप में सही नहीं है। आरोप लगाते हुए कहा कि कुंभ पेशवाई मार्ग, धार्मिक शोभा यात्रा मार्ग, भूमिगत कार्यों की अनदेखी और व्यापारियों के व्यापार को ध्यान में न रखते हुए बनाई गई डीपीआर सिर्फ मोटा बजट ठिकाने लगाने के उद्देश्य से बनाई गई है। किसी भी विभाग से एनओसी नहीं ली गई है। अखाड़ों और जनता से संवाद नहीं किया गया है। व्यापारियों की मांग है कि कुंभ पेशवाई मार्ग दूधाधारी से ज्वालापुर तक का पड टैक्सी रूट बदलना चाहिए।
महानगर अध्यक्ष जितेंद चौरसिया और जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा ने कहा कि गंगा सभा, व्यापार मंडलों की आपत्ति के बाद अब इस योजना पर अखाड़ों की अनुमति लेने की मांग उठी है। रूट बदलने के लिए व्यापार मंडल आंदोलन करेगा। वार्ता के दौरान महामंत्री नाथीराम सैनी, जिला उपाध्यक्ष तरुण यादव, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, हर्ष वर्मा, सोनू चौधरी, गौरव गौतम,एसएन तिवारी, भूदेव शर्मा, गणेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *