चंबा में पेयजल टैंक की क्षमता बढ़ाई जाए

Spread the love

नई टिहरी। चंबा के सरस्वती विहार आईटीआई रोड निवासी स्थानीय लोगों ने डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर यहां पर पेयजल आपूर्ति को 20 से 25 पहले बने टैंक की क्षमता बढ़ाने के साथ ही जीर्णोद्धार की मांग की है। कहना है कि आबादी बढ़ने से पेयजल आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है। चंबा के स्थानीय लोगों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि आईटीआई रोड़ पर पूर्व से बना जो टैंक है। वह 20 से 25 साल पहले बना है। तब यहां की आबादी कम होने के कारण पेयजल की किल्लत नहीं थी, लेकिन आबादी बढ़ जाने के कारण टैंक का पानी पूरा नहीं पड़ता है। कहना है कि इसके साथ ही टैंक पुराना होने के चलते जीर्ण-शीर्ण भी हो चुका है। इसलिए टैंक की क्षमता बढ़ाने के साथ ही टैंक का जीर्णोद्धार भी किया जाय। स्थानीय लोगों ने डीएम को यह भी बताया कि टैंक की क्षमता कम होने से पहले ही पानी की किल्लत से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। इस पर विभाग कम समय तक पानी खोलता है। जिससे टैंक का पानी रिस-रिस कर बर्बाद होता रहता है। जिसमें विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार की भी जरूतर है। ज्ञापन सौंपने वालों में गोपाल सिंह सजवाण, मंगल सिंह भंडारी, विनोद सिंह पुंडीर, उपेंद्र सिंह धनोला, प्यारे लाल सकलानी, भगवती प्रसाद, शीशपाल, राजपाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *