पूर्णागिरी दर्शन कर लौट रहे श्रद्घालुओं की कार खाई में गिरी

Spread the love

चम्पावत। पूर्णागिरी दर्शन से लौट रहे श्रद्घालुओं की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार दंपति को हल्की चोटें आई हैं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। दो दिन में पूर्णागिरि मार्ग पर दो घटनाएं होने से लोग सकते में हैं। बुधवार को लखनऊ से आए दंपति जोड़े ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। माता के दर्शन करने के बाद दोनों घर की ओर वापस लौट रहे थे। इस बीच उनकी कार संख्या यूपी 32 एमए 7972 अचानक अनियंत्रित होकर गैड़ाखाली के पास खाई में गिर गई। जिसमें सवार दंपति लक्ष्मी (31) पत्नी प्रशांत श्रीवास्तव और प्रशांत (35) पुत्र विजय श्रीवास्तव निवासी लखनऊ घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल लाया गया। ड़ आफताब अंसारी ने बताया कि घायलों को मामूली चोट आई हैं। बताया कि विजय की पत्नी लक्ष्मी के सिर पर चोट आई है। जिस कारण उन्हें सिटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है। यहां उपचार में वार्ड ब्वय करमवीर ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *