पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Spread the love

रुद्रपुर। प्रीत विहार क्षेत्र में शनिवार को मछली के तालाब से एक युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने मौखिक आरोप लगाने के बाद भी किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
रम्पुरा निवासी विवेक कोली (18 साल) पुत्र रमेश चंद्र कोली शुक्रवार दोपहर से घर से लापता था। शनिवार सुबह प्रीत विहार स्थित मछली के तालाब में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तलाब से निकाला था। परिजनों ने हत्या कर शव तलाब में देंकने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। एसएसआई कमल हसन ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। परिजन मृतक के गले पर निशान बता रहे थे। पुलिस ने युवक का विसरा सुरक्षित कर लिया है, जबकि मृतक के परिजनों ने किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नही कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *