विपक्ष की आवाज दबा रही केंद्र सरकार: गोदियाल

Spread the love

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में लोकतांत्रिक तरीके से सवाल पूटे थे, लेकिन केंद्र सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं से हटकर काम रही है। जिसके कारण देशभर में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष पनप रहा है।
शुक्रवार को पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर आडाणी समर्थक होने का भी आरोप जड़ा और कहा कि राहुल गांधी ने देश हित में ही सवाल उठाए थे। कहा कि अडाणी की शैल कंपनियों में 20 हजार करोड़ कहां से जमा हुए, इसे नहीं बताया जा रहा है। आरोप था कि ये कंपनियां डिदेंस फील्ड में काम कर रही हैं। केंद्र सरकार को इसका ब्योरा जनता को देना चाहिए। लेकिन केंद्र विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है, इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में गोदियाल ने कहा कि आज तक अंकिता हत्याकांड को लेकर वीआईपी का नाम सरकार नहीं बता पाई। गोदियाल ने प्रदेश सरकार के एक साल के कामकाज पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज रोजगार देने के बजाए पेपर लीक प्रकरण सामने आ रहे हैं। प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पद समाप्त कर दिए गए है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, पूर्व प्रमुख सुनील लिंगवाल, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस मोहित सिंह, नीलम रावत,कमला रावत, भारत सिंह रावत, रेखा भंडारी, मनोज रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *