पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

Spread the love

देहरादून। विधानसभा की पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष शक्तिलाल शाह ने कामकाज शुरू कर दिया है। विधायक शक्तिलाल शाह ने सोमवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में पूजा अर्चना की और उसके बाद समिति ने विधिवत रूप से काम शुरू कर दिया है।
विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा कि उत्तराखंड जैसे राज्य में पर्यावरण संरक्षण बहुत महत्वपूर्ण विषय है और समिति के सामने इससे जुड़े जो भी विषय आएंगे उनका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हिमालय का पर्यावरण राज्य के साथ ही पूरे देश को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि यहां से निकलने वाली नदियां पूरे देश के लिए वरदान साबित होती हैं। उन्होंने विधानसभा की पर्यावरण संरक्षण समिति का सभापति बनाए जाने के लिए विधानसभा अध्यक्षातु खंडूड़ी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से वह पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेंगे। जल्द ही समिति की बैठक बुलाई जाएगी और सभी सदस्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सोमवार को विधानसभा में पूर्जा अर्चना के दौरान भाजपा नेता अवतार सिंह राणा, प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह बिष्ट, हरीश उनियाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट और मनोज कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *