सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांगों को लेकर निकाला जुलूस

Spread the love

अल्मोड़ा। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले एकजुट विक्रेताओं ने सोमवार को मांगों को लेकर जुलूस निकाला। विपरीत मौसम के बावजूद एकत्रित हुए विक्रेताओं ने इससे पहले नंदा देवी मंदिर परिसर में बैठक कर मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने खाद्य मंत्री के विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी की कड़े शब्दों में निंदा की है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले एक सिंतबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलित हैं। 30 हजार रुपये मानदेय के साथ ही पुराने भाड़े के भुगतान की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इसका संज्ञान नहीं ले रही है। जबकि अन्य संगठनों के आंदोलन पर सरकार बगैर देरी किए फैसला ले रही है। उन्होने कहा कि राशन वितरण बंद रहने से प्रदेश के पहाड़ के नौ जिलों में गरीब असहाय लोगों के घर राशन नहीं पहुंच रहा है। यही नहीं अन्नोत्सव कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। विक्रेताओं ने नंदा देवी से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और प्रशासनिक अधिकारी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। यहां कुमाऊं अध्यक्ष मनोज वर्मा, संयोजक अभय साह, जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू, केशर सिंह खनी, इंद्र सिंह डसीला, प्रकाश भट्ट, दिनेश गोयल, रमेश भाकुनी, लक्ष्मण सिंह, सुंदर भोजक, भोपाल सिंह,तारा सिंह, कैलाश सिंह, कुंदन लाल, केदार गिरी, पान सिंह, पूरन सिंह, पुष्कर सिंह, कैलाश सिंह आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *