जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी और मेलोनी की केमिस्ट्री ने बटोरी सुर्खियां; गर्मजोशी से मिले दोनों नेता

Spread the love

नई दिल्ली )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (22 नवंबर) को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित त्र20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस वैश्विक मंच पर पीएम मोदी बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आए। सम्मेलन के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात की रही। दोनों नेता एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए और बेहद गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हुई इस संक्षिप्त बातचीत और उनकी केमिस्ट्री ने पूरे समिट में सुर्खियां बटोरीं। इस मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने न केवल इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की, बल्कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा समेत दुनिया के कई अन्य दिग्गज नेताओं से भी गले मिलकर उनका अभिवादन किया। इससे पहले, शुक्रवार (21 नवंबर) को जब पीएम मोदी जोहान्सबर्ग पहुंचे, तो एयरपोर्ट पर उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। एक सांस्कृतिक समूह ने दक्षिण अफ्रीका की परंपरा के अनुसार पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ उनकी अगवानी की और झुककर उन्हें सलाम किया। पीएम मोदी के इस शानदार स्वागत ने इस हाई-लेवल मीटिंग में भारत की भागीदारी की एक सकारात्मक और ऊर्जावान शुरुआत का संकेत दे दिया था।
एयरपोर्ट के बाद दक्षिण अफ्रीका में बसे प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के सम्मान में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। ‘रिदम्स ऑफ ए यूनाइटेड इंडियाÓ नामक इस विशेष कार्यक्रम में भारत के 11 राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। कलाकारों ने केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड और राजस्थान के लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम से प्रभावित होकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सÓ पर एक पोस्ट में लिखा कि साउथ अफ्रीका में भारत की जबरदस्त कल्चरल डाइवर्सिटी दिख रही है। उन्होंने इंडियन कम्युनिटी के लोगों द्वारा अपनी जड़ों से जुड़े रहने और ‘रिदम्स ऑफ ए यूनाइटेड इंडियाÓ जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत करने की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *