मुख्यमंत्री बोले इंदिरा की स्मृति में होगा विकास कार्य का नामकरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून।
मुख्यमंत्री तीरथ सिह रावत ने सोमवार को हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. डॉ. श्रीमती इन्दिरा हृदयेश के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि दी।
अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि डॉ. हृदयेश ने पिछले चार दशकों से उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड की राजनीति मे बडी भूमिका निभाई है वे एक कुशल प्रशासक, वरिष्ठ राजनैतिज्ञ तथा संसदीय ज्ञान की अच्छी जानकार थी। विकास कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहती थी। उन्होंने जीवन की आंखरी सांस तक जनसेवा की और विधायक, एमएलसी मंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष के रूप में सेवाएं देकर जनसेवा की विशाल विरासत को छोड़ा है। डॉ. हृदयेश प्रदेश का एक मजबूत स्तम्भ रही है। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश की स्मृति में किसी बड़े विकास कार्य का नामकरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *