गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजा शहर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर में गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू हो गया है। शनिवार को भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा लाने के बाद छोटी प्रतिमाओं को लेकर ढोल नगाड़ों के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से सारा शहर गूंज उठा। 9 दिन तक चलने वाले गणेश चौथ महोत्सव पर सुबह से लेकर शाम कीर्तन भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है। दसवें दिन भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। बताया कि दसवें दिन 17 सितंबर को देवप्रयाग संगम में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित की जाएगी।
शनिवार को सीएमओ कार्यालय के समीप से शुरू हुई भव्य शोभा यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। भक्तों ने इस दौरान गणेश भगवान के दर्शन कर प्रसाद और आशीर्वाद लिया। शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए शोभायात्रा लोअर बाजार स्थित गणेश चौथ हाल पहुंची। जहां पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा को स्थापित किया गया। यहां भगवान गणेश के भक्तों द्वारा गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। आयोजकों ने बताया कि महाराष्ट्र की तर्ज पर हर साल यहां गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *