शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर, बढ़ी ठिठुरन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दिसंबर का महीना समाप्त होने के साथ ही ठंड का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुबह से ही शहर ने कोहरे की चादर ओढी हुई थी। शीतलहर ने भी आमजन की मुश्किलें बढ़ाना शुरू कर दिया है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
क्षेत्र में धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। कोहरे के कारण सुबह जनजीवन भी काफी अस्त-व्यस्त रहा। देर शाम तक भी धूप के दर्शन नहीं हुए। ठंड के कारण बाजार में भी लोगों की बहुत कम भीड़ दिखाई दी। आमजन को ठंड से निजात दिलवाने के लिए नगर निगम की ओर से रात के समय चौराहों में अलाव की भी व्यवस्था की गई है। निगम की ओर से झंडाचौक, स्टेशन रोड, झंडाचौक, आमपड़ाव, लकड़ीपड़ाव सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। वहीं, ठंड के कारण अस्पताल में सर्दी-जुकाम के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। चिकित्सक लोगों को ठंड में पर्याप्त कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही बुजुर्गों को भी धूप खिलने पर ही सुबह की सैर करने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *