सुबह दस बजे से पहले उठाया जाएं शहर का कूड़ा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के लोगों ने शहर की सड़कों से सुबह दस बजे से पहले कूड़ा उठवाने की मांग की है। कहा कि गंदगी के कारण आमजन का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
समस्या के संबंध में भाबर वासियों ने महापौर हेमलता नेगी को ज्ञापन दिया। बताया कि शहर के बेहतर विकास के लिए कोटद्वार नगर निगम का गठन किया गया था। लेकिन, नगर निगम शहर की सड़कों से समय पर कूड़ा भी नहीं उठा पा रहा है। नतीजा पूरे दिन सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। दुर्गंध के कारण व्यापारियों का अपने प्रतिष्ठानों में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही आसपास के परिवारों को संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। कहा कि जनता के हित को देखते हुए जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार किया जाना चाहिए। इस मौके पर पुष्पा देवी, जगमोहन नेगी, बीना देवी, सत्यपाल सिंह, मुन्नी देवी, सौरभ नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *