क्लब ने दव्यिांगों को दी व्हील चेयर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रोटरी क्लब के तत्वाधान व थिंक जेनरेशन नेक्स्ट सिस्टम व रोटरी मंडल 3100 के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पांच दिव्यांगों को व्हील चेयर प्रदान की गयी।
नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन में आयोजित उक्त व्हील चेयर वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ थिंक जेनरेशन नेस्ट सिंस्टम नोएडा के निदेशक अनूप जैन ने किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगो की सेवा सच्ची सेवा है, जिससे मन को शान्ति मिलती है। उन्होंने व्हील चेयर प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब का आभार जताया। रोटरी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब की ओर से भविष्य मे भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेंगे। मौके पर पांच दिव्यांगो नेहा, राजेन्द्र प्रसाद, प्रदीप कुमार, अंकुर कुमार व दिनेश कोठारी को व्हील चेयर वितरित की गई। इस अवसर पर सुभाष पाण्डे, विपिन डोबरियाल, वाई पी गिलरा,अनीत चावला ,ऋषि ऐरन ,विपिन बक्शी अनिल भोला, गोपाल बंसल, विजय कुमार माहेश्वरी,अमित अग्रवाल, विपुल उनियाल,विजय लखेड़ा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *