सीओ ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Spread the love

जयन्त प्रतिननिधि।
पौड़ी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा की ओर से पुलिस लाइन पौड़ी का अद्र्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीओ ने कोतवाली में सफाई व्यवस्थाओं के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रेमलाल टम्टा ने कार्यालय में रखे अभिलेखों को चेक किया। उन्होंने स्टोर, शस्त्रागार, बैरिक, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, सीपीसी कैन्टीन, आटा चक्की आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कोतवाली में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पुलिस कर्मी व अधिकारियों को भी सावधान रहने की आवश्यकता है। पुलिस कर्मी बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर विशेष नजर रखें। सीओ ने जिन कर्मचारियों की फायरिंग नही हुयी है उनकी फायरिंग कराने, कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने के भी निर्देश दिए। कहा कि जिन कर्मचारियों द्वारा अपना मेडिकल जमा नहीं कराया गया है वह अपना मेडिकल गणना कार्यालय में तुरन्त जमा करा ले एवं आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत वेलेट पेपर हेतु आपना वोटर आईडी कार्ड चुनाव सेल से सम्पर्क कर अवश्य बनवा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *