ठंड का बढ़ने लगा प्रकोप, जलने लगे अलाव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऐेसे में सड़क पर घूमने वालों के लिए नगर निगम ने रैन बसेरे के साथ ही अलाव की व्यवस्था भी कर दी है। नगर निगम की ओर से शहर में चार स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है।
दिसंबर का महीना आगे बढ़ने के साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। सुबह व शाम की ठंड आमजन को परेशान करने लगी है। ऐसे में सड़क पर घूमने वाले व्यक्तियों को गर्माहट मिलती रहें इसके लिए नगर निगम की ओर से अलाव व्यवस्था की गई है। वर्तमान में झंडाचौक, लालबत्ती चौराहा, बस स्टेशन व बेस अस्पताल परिसर में अलाव जलाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने बताया कि ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बाजार व भाबर क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी अलाव जलाए जाएंगे। बताया कि रैन बसेरे के लिए हिंदू पंचायत धर्मशाला में दो हॉल किराए पर लिए गए हैं। रैन बसेरा में बीस जोड़ी बिस्तरों की व्यवस्था बनाई गई है। जरूरत पड़ने पर बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ठंड के बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *