स्व. भगवान सिंह के नाम पर रखा जाय महाविद्यालय का नाम

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय महाविद्यालय नैखरी का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भगवान सिंह के नाम पर रखे जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी सोनिया पंत के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि हिंडोलाखाल ब्लॉक के झल्ड गांव में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस से सम्बद्ध राजकीय महाविद्यालय नैखरी, चंद्रबदनी का नाम नए सत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान सिंह के नाम रखा जाये ताकि हम अपने क्षेत्र के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भगवान सिंह को यह सम्मान देकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें व उनके परिवार को सम्मान दे सकें। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव रामलाल नौटियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. जितेंद्र उनियाल, श्यामलाल आर्य, मकान सिंह चौहान, कमल सिंह भंडारी, सेवादल जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद, आशीष पंवार, शशि प्रकाश भट्ट, सतीश पंवार, मदन सिंह रावत, धनवान सिंह, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *