जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा शुक्रवार को दशहरे पर्व के अवसर पर एनपीएस रूपी रावण का दहन करेगा। मोर्चा ने इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि राज्य व केंद्र सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों के हक में कुछ सुधारात्मक शासनादेश जारी भी किए हैं। जिनमे मृतक आश्रित को परिवारिक पुरानी पेंशन जैसे लाभ मुख्य रूप से दिया गया है लेकिन राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा का संकल्प पुरानी पेंशन को फिर से बहाल कराना है। जिसके लिए लगातार हर पर्व, त्यौहार पर या राष्ट्रीय पर्व के माध्यम से भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लगातार उठाया जा रहा है। बताया कि दशहरा पर्व पर देश के 75 लाख एनपीएस कार्मिकों ने एनपीएस रूपी रावण दहन करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। देश के सभी राज्यों के एनपीएस कर्मचारी अपने परिवार के साथ अपने-अपने गांव, नगर, शहर में इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।