समिति ने विद्यार्थियों को बांटी ड्रेस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति गेप्स की ओर से राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पदमपुर सुखरो के विद्यार्थियों को स्कूल की ड्रेस वितरित की गई।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक राम भरोसा कंडवाल, स्कूल की प्रधानाचार्य कल्पना तिवारी ने संयुक्त रूप से मां शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवम स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि एवम संस्था के पदाधिकारियों द्वारा 12 निर्धन बच्चो को स्कूली ड्रेस भेंट की गई। इस अवसर पर भरोसा कंडवाल ने कहा कि मानवता के हित में अनेक हाथो को आगे आना चाहिए। किसी की मदद से बढ़कर कोई पुण्य नहीं और किसी को दुखाने से बढ़कर कोई पाप नहीं है।श्री कंडवाल ने कहा कि जब हमने संगठन का गठन किया था तब न गांव में अख़बार आते थे, न कैमरे थे और न गांव में प्रकाश ही था। हमने अपनी माता से प्रेरणा लेकर सामाजिक हित चिंतन के कार्य प्रारम्भ किए। आज शिक्षा के साथ ज्ञान भी दिया जाना आश्यक है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, कोषाध्यक्ष मनमोहन काला, महामंत्री इंजीनियर जगत सिंह, संगठन मंत्री नन्दन सिंह, सांस्कृतिक प्रभारी रेखा ध्यानी, अनुराग कंडवाल, राकेश लखेड़ा, उमा रावत, प्रिय सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका गरिमा रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *