जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सरकारी विभागों में अव्यवस्था व भष्टाचार पर उत्तराखंड विकास समिति ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि सरकार को व्यवस्था में सुधार के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
समिति के अध्यक्ष जानकी बल्लभ मंैदोला के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार में कानून संशय भय और अराजकता का माहौल बना हुआ है। नगर में तेजी से फैल रहा नशे का प्रचलन चिंता का विषय है। जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। सरकारी विभागों में भष्टाचार चरम पर है। सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा बना हुआ है। मेडिकल कॉलेज का सपना आज तक धरातल पर नहीं उतर पाया है। कहा कि यदि यही स्थिति रही तो लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, शशिमोहन उनियाल, विजय माहेश्वरी, विपुल उनियाल, कलावती बिष्ट, जशोदा नेगी, दीपा नेगी, धनपाल सिंह, पूरन सिंह नेगी, रश्मि मैंदोला, बृजमोहन ममगांई आदि मौजूद रहे।