समिति ने काश्तकारों को अनुदान के साथ दिए यंत्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देवी रोड स्थित सिद्धबाबा कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति सुखरो देवी मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के काश्तकारों को 80 प्रतिशत अनुदान के साथ कृषि यंत्र वितरित किए गए।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्याम क्षेत्री ने बताया कि काश्तकारों के हितों को लेकर सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। खेती को बढ़ावा देने के लिए 80 प्रतिशत अनुदान के साथ मशीने वितरित की जा रही है। कहा कि अधिक से अधिक काश्तकारों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान काश्तकारों को पावर ट्रेलर, गेंहू पीसने की चक्की, घास काटने की मशीन सहित अन्य उपकरण दिए गए। साथ ही काश्तकारों को योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई। कहा कि हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाएं पहुंचे यह हम सभी की जिम्मेदारी दी है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत, शर्मिला राणा, शकुंतला देवी, कमल बहादुर, अवधेश असवाल, वीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह रावत, जगपाल सिंह नेगी, राजेश बैंठियाल, अवतार सिंह चौहान, सीमा भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *