समिति ने कैंटीन परिसर में किया पौधों का रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कल्याण समिति की ओर से कैंटीन परिसर में पौध रोपण अभियान चलाया गया। समिति ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
हरेला पर्व के तहत विभिन्न प्रजाति के करीब 150 पौधों का रोपण किया गया। आईएनएसपीआर विनोद थपलियाल ने सदस्यों को पौधा रोपण के महत्व के बारे में बताया। कहा कि बिना पर्यावरण हम धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह रावत, अनसूया प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *