समिति ने व्यवस्थाओं में सुधार की उठाई मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की अनदेखी पर उत्तराखंड विकास समिति ने रोष व्यक्त किया है। समिति ने जनप्रतिनिधि व अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
समिति के सचिव विपुल उनियाल ने बताया कि नगर निगम गठन के बाद जनता को बेहतर विकास की उम्मीद थी। लेकिन, नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था को भी नहीं सुधार पा रहा है। हालत यह है कि शहर के विभिन्न वार्डों में पूरे दिन सड़कों के किनारे गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। झंडीचौड़, सिगड्डी सहित अन्य स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। लेकिन, नगर निगम इनकी मरम्मत की सुध नहीं ले रहा। स्थानीय विधायक भी जनता की समस्या को लेकर लापरवाह बनी हुई है। विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को जन समस्याओं को लेकर गंभीरता से कार्य करना होगा। इस मौके पर एससी परिंदयाल, राम सिंह कठैत, पूरण सिंह, दुर्गा प्रसाद दुबे, प्रेम राणा, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *