आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है : कपरवाण

Spread the love

-प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों को परख चुकी
चमोली। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण ने जोशीमठ पहुंचकर कहा कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों को परख चुकी है। लेकिन दोनों ही पार्टियों ने पहाड़, तराई, गढ़वाल और कुमाऊं के नाम पर हमेशा यहां की जनता को गुमराह किया है। कहा कि 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में अच्छी सफलता मिलने जा रही है।
जोशीमठ पहुंचकर आप प्रदेश उपाध्यक्ष ने ब्लॉक जोशीमठ में सदस्यता अभियान की शुभारंभ भी किया। पहले दिन 20 से अधिक युवाओं ने आप की सदस्यता ली। कपरवाण ने कहा कि भाजपा की वर्तमान प्रदेश सरकार को प्रदेश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया था बावजूद पांच वर्ष में 3 मुख्यमंत्री प्रदेश में थोपकर भाजपा ने साबित कर दिया कि वे एक राजनैतिक दल तो हो सकते हैं लेकिन पहाड़ी अंचल में विकास की योजना बनाते हुए सरकार चलाना उनके बस की बात नहीं है। कहा कि यदि आप की सरकार आती है तो पहाड़ में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन जैसे सभी मुद्दों को प्रमुखता से निस्तारित किया जायेगा। कहा कि सीमान्त विकासखंड जोशीमठ में आप पार्टी के प्रति लोगों का रुझान काफी बढ़ा है व कई भाजपा एवं कांग्रेस के लोग भी आने वाले दिनों में आप पार्टी का दामन थामने वाले हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी भी केन्द्र से लेकर प्रदेश तक अपनी अंदरुनी गुटबाजी से जूझ रही है व पार्टी को अब जनसरोकारों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। कहा कि कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री का चेहरा बनने की होड ज्यादा दिखाई दे रही है जिस कारण से लोगों का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। पहले दिन अंकित, प्रदीप, दीपक, शिवराज रौतेला, राधे, अरविंद, बलराम भट्ट ,राकेश , गब्बर सिंह ,संदीप, अमित , दीपक चैहान, पूर्व प्रधान सुभाई रणजीत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाई संग्राम सिंह राणा आदि ने सदस्याता ली। इस सदस्यता अभियान में जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल, रुपचंद्र गुसाईं, अनिल जोशी, सोनू बागरी, मनोज मोलफा, मनोज डुंगरियाल को बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *