मुनस्यारी में एक ही 108एंबुलेंस में संक्रमितों के साथ ढोए जा रहे हैं आम मरीज

Spread the love

पिथौरागढ़। मुनस्यारी में एक ही 108एंबुलेंस में कोरोना संक्रमितों के साथ आम मरीजों को भी ढोया जा रहा है। इस लापरवाही से आम मरीजों में में भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। बावजूद इसके इसे देखने वाला कोई नहीं है। सीमांत जनपद में कोरोना से जंग किस लापरवाही से लड़ी जा रही है, इसका प्रमाण मुनस्यारी में एक ही 108वाहन से ढोए जा रहे संक्रमितों व आम बीमारों से लगाया जा सकता है। सीएचसी में एक ही 108एंबुलेंस का संचालन हो रहा है। इसी एंबुलेंस में कोरोना संक्रमितों को जिला मुख्यालय सहित कोविड केयर सेंटरों में पहुंचाया जा रहा है। दूसरी तरफ इसी एंबुलेंस में आम बीमारों को भी अस्पताल लाया जा रहा है। इन हालातों में एंबुलेंस में आवाजाही कर रहे आम बीमारों में भी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है।
बीएडीपी से 25लाख से खरीदी गई एंबुलेंस बढ़ा रही है अस्पताल की शोभा
मुनस्यारी। वर्ष 2015में बीएडीपी योजना के तहत मुनस्यारी सीएचसी के लिए 25लाख से सचल चिकित्सा वाहन खरीदा गया था। लेकिन इसके संचालन के लिए जरूरी चालक की नियुक्ति अब तक नहीं हुई। फिलहाल ये वाहन अस्पताल की शोभा बढ़ा रहा है और संक्रमितों व आम बीमारों को एक एंबुलेंस में ढोया जा रहा है।
संक्रमितों व आम बीमारों के लिए अलग-अलग एंबुलेंस हैं। कभी कभार मरीजों का दबाव होने से ऐसा करना पड़ता है। लेकिन संक्रमितों की एंबुलेंस में आम मरीजों को बैठाने से पहले सेनेटाइजेशन किया जाता है। सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
-डॉ.दिनेश चंदोला, प्रभारी चिकित्साधिकारी, मुनस्यारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *