‘गवर्नर और उपराज्यपाल के कॉन्सेप्ट को समाप्त करना चाहिए: राघव चड्ढा

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, तमिलनाडु के ऊर्जा मंत्री सेंथिल बालाजी को कैबिनेट में रखने को लेकर बड़ा विवाद चल रहा है। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने बालाजी को कैबिनेट में रखने पर विरोध जताया है। इसे लेकर ही राघव चड्ढा ने बयान दिया है।
राघव चड्ढा ने कहा है कि राज्यपाल और उपराज्यपाल के कॉन्सेप्ट को समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गवर्नर और लेफ्टिनेंट गवर्नर के ऑफिसों को एबॉलिश कर देना चाहिए। ये अंगेजों का कल्चर है। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी होनी चाहिए पूरे राज्य को चलाने के लिए।
साथ ही राघव ने कहा, ”संविधान स्पष्ट रूप से कहता है कि सीएम के पास कैबिनेट चुनने का पूरा अधिकार है। यह प्रवृत्ति देश के लिए खतरनाक है। मुझे लगता है कि राज्यपालों और उपराज्यपालों के कार्यालयों को समाप्त कर देना चाहिए क्योंकि यह एक औपनिवेशिक खुमारी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *