नई टिहरी : नई टिहरी नगर क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के हालात जल्दी ही सुधरेंगे। लंबे समय से नगर की आतंरिक सड़क गड्डों से युक्त है। जिसके चलते आम लोगों कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब 7.76 करोड़ की लागत से नई टिहरी आंतिरक सड़कों का सुधारीकरण किया जायेगा। नगर पालिका नई टिहरी के प्रशासक एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में निरंतर सड़कों में बने गड्ढो के कारण आम लोगों की शिकायतें आ रही हैं। जिसे देखते हुए नगर की पालिका के अधीन व लोनिवि के अधीन सड़कों के सुधारीकरण के लिए 7.76 करोड़ की डीपीआर लोनिवि से बनवाई गई है। जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। जल्दी ही स्वीकृति मिलने के आसार हैं। स्वीकृति मिलने के बाद नगर की आंतरिक सड़कों का सुधारीकरण का काम तेजी से किया जायेगा। फिलहाल नगर की आंतरिक सड़कों के पैच वर्क करने के निर्देश नगर पालिका नई टिहरी के ईओ को दिये गये हैं। प्रयास किया जा रहा है। आम लोगों को सड़कों में बने गड्डों के कारण परेशानी न उठाने पड़े। लोनिवि को सड़कों का पैच वर्क कार्य कर आमजन को राहत देने को कहा गया है। (एजेंसी)