कांग्रेसियों ने विरोध दर्ज कर फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

Spread the love

चमोली। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और लखीमपुर में किसानों की निर्मम हत्या के विरोध में देवाल बाजार में कांग्रेसियों ने रैली निकाली। वहीं बस स्टेशन में केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया। जिसमें मुख्य रूप से टैक्सी यूनियन लोहाजंग व देवाल का सहयोग रहा।
रैली के बाद कांग्रेस कमेटी की बैठक ब्लक अध्यक्ष इन्द्र सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आगमी विधान सभा चुनावों पर गहन से चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव संचालन कमेटी का गठन किया गया। कांग्रेस जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द्र पांगती, व पूर्व प्रशासनिक अधिकारी गोबिन्द्र आर्य, दुली राम, कंचन बिष्ट, आशा धपोला, उर्मिला बिष्ट, भूपाल सिंह, हीरा रूपकुंडी, मान सिंह कोटेड़ी को बनाया गया है। कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रमुख हीरा सिंह संयोजक कमल गड़िया, को बनाया है। न्याय पंचायत प्रभारी भी नियुक्त किए गए है। बूथो के सत्यापन के लिए टीम गठीत की गई है। जिसमें अध्यक्ष इन्द्र सिंह राणा, महिला अध्यक्ष पुष्पा नेगी, ब्लक महामंत्री राकेश मिश्रा, खिलाफ दानू, को बनाया गया है। आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सचिन परिहार, भूर्तपूर्व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपाल सिंह, अनुसूचित जाति के प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बच्ची राम, प्रदेश सदस्य महाबीर बिष्ट, मोहन आर्य, तुलसी राम महिपाल राम, कुंदन राम, नरेशप्रकाश मनोज कुमार को नियुक्त किया है। बैठक में कार्यक्रताओं ने पार्टी प्रत्याक्षी प्रो जीतराम को जिताने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *