कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Spread the love

जनविरोधी नीतियां अपनाने का लगाया आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जिला कांग्रेस कमेटी ने लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी जनविरोधी नीतियां अपनाकर जनता का शोषण कर रही है।
शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष डा़ चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में गढ़वाल टाकीज के समीप एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में सत्तासीन जीरो टॉलरेंश की भाजपा सरकार पूर्णता भ्रष्टाचार में डूब चुकी है, आए दिन विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। बेरोजगारी का आलम यह है कि युवा उच्च शिखा ग्रहण करने के बाद भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। कहा कि महंगाई घटाने और रोजगार देने का वादा करके सत्ता में भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल साबित हुई है। जिस कारण जनता का भाजपा सरकार से विश्वास उठ गया है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी तथा कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। प्रदर्शन करने वालों में विजय नारायण सिंह, साबर सिंह, महावीर सिंह रावत, मीना बछुवाण, अनीता कंडारी, शोभा नेगी, केएस चौहान, सुनील दत्त सेमवाल, प्रवीण सिंह रावत, अमित राज सिंह, अनिल चौधरी,बृजपाल सिंह, जितेन्द्र भाटिया, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, धीरेन्द्र सिंह, हरि सिंह, कृपाल सिंह, गणेश नेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *