कांग्रेस ने दिया सस्ता गल्ला विक्रेताओं को समर्थन

Spread the love

पिथौरागढ़। दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। कार्यकर्ताओं ने विक्रेताओं की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा लंबे समय से विक्रेता सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार उनकी सुध नहीं ले रही जारी है।
शुक्रवार को पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में कांग्रेसी खाद्य पूर्ति कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महर ने कहा सरकार सस्ता गल्ला विक्रेताओं का उत्पीड़न कर रही है। कहा सालों से विक्रेता मानदेय दिए जाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा अगर सरकार ने विक्रेताओं की मांगों को पूरा नहीं किया तो पार्टी सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगी। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन ने भी विक्रेताओं के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा अल्मोड़ा में प्रशासन ने सरकारी कोटे के राशन वितरण का जिम्मा ग्राम प्रधानों और वीडीओ को सौपा है। कहा अगर सीमांत जनपद में भी प्रशासन ने ऐसा कोई निर्णय लिया तो वे राशन नहीं बांटेगे और सस्ता गल्ला विक्रेताओं का साथ देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *