कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता स्व. जगमोहन सिंह नेगी को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री जगमोहन सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्घाजंलि अर्पित की।
गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. जगमोहन सिंह नेगी ईमानदार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी अटूट आस्था थी। वह जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भी रहे। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्हें विधि अध्ययन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने जीवनपर्यंत गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा की। जगमोहन सिंह नेगी के आकस्मिक निधन से कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति हुई है, पार्टी को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। श्रद्धाजंलि देने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, बलवीर सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, जितेंद्र भाटिया, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह नेगी, रमेश चंद्र खंतवाल, हेमचंद्र पंवार, सूरज प्रकाश, कृपाल सिंह, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *