कांग्रेस ने प्रदर्शनकर फूंका सीएम का पुतला

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने यशपाल आर्य और उनके पुत्र पर हुए हमला करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने कहा उन पर जानलेवा हमला करने वालों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। सरकार आरोपियों को बचाना चाहती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा भाजपा सरकार में अपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सरकार अपराधियों को शह दे रही है। सरकार खुद प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर कांग्रेस नेताओं पर हमले करवा रही है। यशपाल आर्य व उनके पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया। बावजूद इसके अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। सरकार आरोपियों को बचाने का काम कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरेंगे।
ये रहे शामिल- पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, हिमांशु ओझा, राजेंद्र भट्ट, जगदीश जोशी, शंकर नाथ, हिमांशु जोशी, रजत विश्वकर्मा, बब कन्याल, शाहबाज खान, भूरे मिंया अंसारी, भुवन जोशी, सुनील नगरकोटी, रहीम अंसारी, मनोज पांडे, दीपक बेलाल, दिनेश विष्ट, सुरेंद्र कोहली आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *