कांग्रेस पर्यवेक्षक ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट विधानसभा की कांग्रेस पर्यवेक्षक संयोगिता सिंह का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा भाजपा शासन काल में जनता त्रस्त है। महंगाई हो या फिर बेरोजगारी भाजपा हर मोर्चे पर फैल रही है। जनता इसका जवाब आगामी चुनाव में भाजपा को जरूर देगी।
नगर के कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर पर्यवेक्षक संयोगिता का कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बाद में उन्होंने कार्यकर्ताओं के संग बैठकर आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा भाजपा शासनकाल का पांच वर्ष बेहद निराशाजनक रहा है। कहा सड़क, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के लिए जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि सड़क जैसी जरूरी सुविधा के लिए भी लोगों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। बाजवूद इसके सरकार को उनकी पीड़ा को नहीं दिखाई देती। कहा उत्तराखंड में केवल कांग्रेस ही विकास को गति दे सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *