कांग्रेसियों ने उत्साह से मनाई पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की जयंती

Spread the love

पिथौरागढ़। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसियों ने उत्साह से मनाया। जिले भर में कार्यकर्ताओं ने कहीं उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर मिष्ठान वितरण किया तो कहीं रक्तदान कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि आज भारत पूरी दुनियां में एक अलग पहचान रखता है। यह पूर्व प्रधानमंत्री गांधी के ही प्रयासों ही संभव हुआ है। शुक्रवार को नगर के तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक थे। उन्होंने महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण व मतदाताओं की उम्र 21 वर्ष से कम कर 18 वर्ष की व युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार दिलवाया। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री देश की तरक्की के लिए युवाओं की भूमिका को अहम मानते थे। लेकिन भाजपा सरकार में युवा ही सबसे अधिक प्रताड़ित है। बेरोजगारी चरम पर है, युवा दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। महर ने सभी कार्यकर्ताओं से पूर्व प्रधानमंत्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *