कांग्रेसियों ने पं. गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की

Spread the love

रुद्रपुर । कांग्रेसियों ने भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शुक्रवार को नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत का देश की आजादी एवं इस क्षेत्र के विकास में अहम योगदान रहा है। तराई क्षेत्र को कृषि योग्य बनाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में नारायण सिंह बिष्ट, पुष्कर राज जैन, राजेश प्रताप सिंह, संजीव कुमार सिंह, हरीश पनेरू, अरुण तनेजा, फिरदौस सलमानी, अजय प्रताप सिंह, मोहम्मद शावेश, रमेश गंगवार, अजय कुमार, रिजवान अहमद, तोताराम थे। वहीं पंत मार्केट में पंत जयंती समारोह समिति ने पंत की जयंती मनाई। यहां चंद्रशेखर पंत, हरीश चंद पंत, लीलाधर जोशी, सुरेश चावला, गोपेश पंत, गगन पंत, मोहन सिंह ऐरी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *