ठेकेदारों ने हवन कर की मांगों पर कार्यवाही मांग

Spread the love

नई टिहरी। चार सूत्रीय मांगों को लेकर भागीरथी ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े ठेकेदारों का धरना-प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी रहा। ठेकेदारों ने धरना स्थल पर हवन कर प्रदेश सरकार से जल्द सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की मांग की। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बौराड़ी बीते दस अगस्त से भागीरथी ठेकेदार वेलफेयर एशो़ रायल्टी और जीएसटी में की गई वृद्घि को वापस लेने, पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने, बड़ी निविदाओं को छोटी करने की मांग को लेकर आंदोलनरत है। ठेकेदार संघ अध्यक्ष रोशन सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में ठेकेदार सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलनरत है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना करने में लगी है, जिसके विरोध में शुक्रवार को ठेकेदारों ने प्रदेश सरकार की सदबुद्घि के लिये हवन और आरती कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि छोटे ठेकेदारों के प्रति सरकार ने जो अडियल रुख अपनाया हुआ है, वह ठीक नहीं है। उन्होंने सीएम धामी से शीघ्र ठेकेदारों की सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की मांग की है। कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है, उनका आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर किशोर सिंह मंद्रवाल, राजेंद्र कुमाईं, प्रेमपति चौहान, राय सिंह रावत, बालष्ण रतूड़ी, पूर्ण सिंह, राम लाल पेटवाल, रमेश सजवाण, राजेश रावत, धनवीर सिंह, जसपाल नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *