भुलाया नहीं जा सकता देश की रक्षा में सैनिकों का योगदान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : 31 मार्च 1991 को गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए गौरव सैनिकों ने अपना 35वां मिलन समारोह मनाया। इस दौरान सैनिकों के योगदान को भी याद किया गया। साथ ही युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए भी प्रेरित किया गया।
भाबर स्थित घमंडपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूबेदार विक्रम सिंह नेगी (सेनि) ने किया। सबसे पहले गौरव सैनिकों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। कहा कि सीमा पर खड़े वीर सैनिकों के कारण ही आज हम देश के भीतर स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कहा कि देश की रक्षा में दिए गए वीर सैनिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सैनिकों ने अपने अदम्य साहस व शौर्य के बल पर दुश्मनों को धूल चटाई है। कहा कि हमें समय-समय पर वीर सैनिकों के योगदान को याद करना चाहिए। इससे युवाओं को सेना में भर्ती होने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान सैनिकों ने भारतीय सेना में भर्ती के दौरान बिताए समय को भी याद किया। इस मौके पर प्रेम लाल कंडवाल, धीरेंद्र, जीवन, सुनील आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *