भुलाया नहीं जा सकता वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का योगदान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी ने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि देश व समाज के बेहतर उत्थान में दिए गए गढ़वाली के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
गुरुवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील में गढ़वाली की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अंग्रेज हुकूमत द्वारा निहत्थे पठानों पर गोली चलाने के आदेश को मानने से साफ इंकार कर देने से अंग्रेजी हुकूमत हिल गयी थी। अंग्रेजों ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को जेल में डालकर यातनाऐं दी। लेकिन, उनके देश की आजादी के लिए जज्बे में कमी नहीं आई। कहा कि आजादी मिलने के बाद व जेल से रिहा होने के बाद भी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली विकास के प्रति समर्पित थे। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का खाका भी खींचा था। जिसको पूरा करने के लिए भाजपा सरकार ने उनके नाम से विभिन्न योजनाओं को संचालित करवाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, नगर अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, ओमप्रकाश सुंदरियाल, सुरेश शर्मा, नयन मोंगिया, पंकज भाटिया, रजनीश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *