हंगामेदार रही बोर्ड बैठक, निगम पर भड़के पार्षद

Spread the love

प्रेक्षागृह में आयोजित की गई नगर निगम की बोर्ड बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने बोर्ड बैठक में खूब हंगामा काटा। पार्षदों का आरोप था कि वार्डों में भेदभाव के साथ निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। इस दौरान बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
गुरुवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में महापौर हेमलता नेगी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। चर्चा से पूर्व ही पार्षद नगर निगम के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने लगे। पार्षदों का आरोप था कि निगम के कर्मचारी व अधिकारियों का उनके प्रति व्यवहार ठीक नहीं रहता। पार्षद आशा चौहान ने निगम की ओर से करवाए जा रहे निर्माण कार्यों के जांच की मांग उठाई। कहा कि निर्माण कार्य में अनियमित्ता की शिकायतें लागातार मिल रही हैं। पूर्व में शिकायत के बाद भी अधिकारी समस्या को लेकर लापरवाह बना हुआ है। पार्षद विपिन डोबरियाल ने जेल में बंद पार्षद कुलदीप काम्बोज को बोर्ड बैठक की सूचना नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि पार्षदों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, पार्षद सौरभ नौडियाल ने अपने वार्ड में हाई मास्क लाइन न लगाने पर नाराजगी जताई। बोर्ड बैठक में पार्षदों ने पुराने प्रस्तावों पर कार्य नहीं होने पर भी रोष व्यक्त किया। कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठकें केवल खानापूर्ति ही साबित हो रही हैं। धरातल पर कार्य नहीं होने से वार्ड वासियों में भी रोष बना हुआ है। नगर निगम बिना बोर्ड बैठकों में पास किए गए कार्यों का भुगतान भी कर रहा है। जबकि, यह निमयों के विरुद्ध है। इस मौके पर नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, पार्षद कमल नेगी, कुलदीप नेगी, गीता नेगी, विपिन डोबरियाल, सोनिया नेगी, कविता मित्तल, अमित नेगी, सुखपाल शाह, पिंकी रावत, जगदीश मेहरा, सूरज कांति, आशा चौहान, अनिल नेगी, दीपक लखेड़ा, ज्योति, निरुबाला खंतवाल, जयदीप नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *