प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर

Spread the love

पिथौरागढ़। जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार की उलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। इन नौ सालों में देश मजबूती से विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। गुरुवार को नगर के खड़कोट स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक चुफाल ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नौ वर्ष का कार्यकाल सराहनीय रहा है। उनके नेतृत्व में देश विकसित देशों की कतार में खड़ा हो गया है, देश में जिस तेजी से बुनियादी ढ़ांचे का विकास हुआ है उसकी कोई मिसाल नहीं है। देश तरक्की की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कहा कि पहले रक्षा क्षेत्र में हम विदेशों से आयात करते थे अब आत्मनिर्भर भारत में विदेशों को निर्यात कर रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। प्रदेश में मंत्रियों के रिक्त पदों के मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी का काम है, कौन मंत्री बनेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *