अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही अस्पताल में जांच समेत अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवतियों की लाइन देखने को मिली। दरअसल महिला अस्पताल में सप्ताह में बुधवार को ही गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड होते है। यहां नगर समेत दूर दराज से बड़ी संख्या में गर्भवती अल्ट्रासाउंड को पहुंचती है।